नन्दा बल्लभ लोहनी

नन्दा बल्लभ लोहनी (Nanda Ballabh Lohni)

(माताः स्व. रेवती देवी , पिताः श्री श्रीकृष्ण लोहनी)

जन्मतिथि : 25 दिसम्बर 1938

जन्म स्थान : थापला (सतराली)

पैतृक गाँव : थापला जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : एम.एससी.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला सतराली

हाईस्कूल- गणनाथ विद्यापीठ हा. से. स्कूल ताकुला (अल्मोड़ा)

इण्टर- बी.एन.एस.डी. इण्टर कालेज, कानपुर

बी.एससी., एम.एससी. (भौतिकी)- डी.ए.वी. कालेज, कानपुर

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (आर्थिक विकास)- कैम्ब्रिज वि.वि., इंग्लैंड

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1. देश को आजादी मिलते ही सन् 1947 में गांव के पास हाईस्कूल खुलना, 2. बड़े भाई श्री त्रिलोचन लोहनी द्वारा उच्च अध्ययन हेतु अपने पास कानपुर बुला लिया जाना, 3. वर्ष 1963 में आई.ए.एस. में चयन।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. आई.ए.एस. में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अनुकरणीय समर्पण भावना और कार्यकुशलता के लिए ‘जी.पी. श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’।

2. सेवानिवृत्ति के बाद अभी तक गुजराती भाषा की 10 पुस्तकों का हिन्दी में अनुवाद।

युवाओं के नाम संदेशः दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम से कुछ भी अप्राप्य नहीं है। उत्तरांचल वासियों में कठोर परिश्रम का गुण प्रकृतिप्रदत्त है; आवश्यकता केवल अभीष्ट प्राप्ति के संकल्प की है। अतः साथियो, नैराश्य से बाहर निकलो और अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित करके, संकल्पपूर्वक उसकी ओर आगे बढ़ो।

विशेषज्ञता : प्रशासन, लेखन, अनुवाद।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment