पंकज बिष्ट (Pankaj Bisht)
(माताः श्रीमती गोदावरी देवी, पिताः स्व. एस.एस. बिष्ट)
जन्मतिथि : 20 फरवरी 1946
जन्म स्थान : मुंबई
पैतृक गाँव : नौगांव
जिला : अल्मोड़ा
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ
शिक्षा : एम.ए. (अंग्रेजी)- मेरठ विश्वविद्यालय
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1969 में भारतीय सूचना सेवा में चयन।
प्रमुख उपलब्धियाँ : विभिन्न प्रसारण सेवाओं में नौकरी करने के बाद ‘आजकल’ मासिक पत्रिका में सम्पादक। तीन कहानी संग्रह ‘पन्द्रह जमा पच्चीस’ व ‘बच्चे गवाह नहीं हो सकते’ और ‘टुन्ड्रा प्रदेश’। दो उपन्यास ‘लेकिन दरवाजा’ व ‘उस चिड़िया का नाम’ व कुछ बाल रचनाएं प्रकाशित व बहुप्रशंसित। संचार माध्यमों व पत्रकारिता पर अनेक लेख प्रकाशित। बाल उपन्यास ‘गोलू और भोलू’ भारतीय और विदेशी भाषाओं में, कई रचनाओं का अनुवाद। ‘समयांतर’ पत्रिका का सम्पादन।
युवाओं के नाम संदेशः ईमानदारी, मेहनत और आत्मविश्वास।
विशेषज्ञता : साहित्य, संपादन, लेखन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।