प्रेम सिंह नेगी

प्रेम सिंह नेगी (Prem Singh Negi)

(माताः स्व. श्रीमती गंगा नेगी, पिताः स्व. श्री दीवान सिंह नेगी)

जन्मतिथि : 2 अप्रैल 1935

जन्म स्थान : उणूली (भिकियासैण)

पैतृक गाँव : उणूली जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : स्नातक

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, ईड़ा चौधार

हाईस्कूल/इंटर- द्योलीखेत, जालली एवं रानीखेत

परास्नातक स्तर

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः कोई उल्लेखनीय मोड़ नहीं, जीवन अब तक सपाट रहा है।

प्रमुख उपलब्धियाँ : हिन्दी की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं, जैसे धर्मयुग, सारिका, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, कहानी, रविवार, दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक अमर उजाला आदि में लगभग पांच दर्जन कहानियाँ प्रकाशित। साप्ताहिक हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित सर्वभाषा कहानी प्रतियोगिता में ‘अठमंगली’ कहानी को पुरस्कार। अब तक चार कहानी संग्रह और एक उपन्यास छप चुके हैं। कुछ कहानियाँ अन्य प्रादेशिक भाषाओं में भी प्रकाशित। नेशनल बुक ट्रस्ट से बाल रचनाओं का नव साक्षरों के लिए प्रकाशन। ‘युगमंच’ तथा ‘उमंग’ संस्थाओं द्वारा कुछ कहानियों का मंचन। कुछ संस्थाओं द्वारा साहित्य सेवा के लिए सम्मानित।

युवाओं के नाम संदेशः 1. अनैतिक रूप से रातों-रात धनार्जन कर करोड़पति बनने के सपनों का त्याग करें, 2. अंधविश्वासों से दूर रह कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं, 3. जुआ-शराब जैसी बुराइयों से दूर रहें, 4. पहाड़ में पनपी अपनी जड़ों को न उखाड़ें।

विशेषज्ञता : साहित्य।

 

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment