राधा बहन

राधा बहन (Radha Bahan) 

(माताः स्व. रेवती देवी, पिताः स्व. कमलापति भट्ट)

जन्मतिथि : 16 अक्टूबर 1934

जन्म स्थान : धुरका (सालम)

पैतृक गाँव : धुरका जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : अविवाहिता

शिक्षा : प्राइमरी से हाईस्कूल- रामगढ़

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1951 में 12वीं कक्षा की पढ़ाई अधूरी छोड़कर ‘लक्ष्मी आश्रम’ कौसानी में सरला बहन के पास आना।

प्रमुख उपलब्धियाँ : लक्ष्मी आश्रम में शिक्षा और शिक्षण साथ-साथ। 1957 से 61 तक उत्तराखण्ड में ‘भूदान’ यात्रा में शामिल। 1965 में स्कैंडिनेवियन देशों के फोक हाईस्कूलों का अध्ययन। 1966-86 तक लक्ष्मी आश्रम की संचालिका। शराबबन्दी, खनन विरोधी तथा चिपको आन्दोलन से सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं। विभिन्न देशों की यात्राओं में व्याख्यानों का क्रम निरन्तर जारी रहा। 1992 में ‘जमनालाल बजाज’ पुरस्कार से सम्मानित। हिमालय हिन्दुकुश की महिलाओं के संगठन ‘हिमवंती’ से भी जुड़ी हैं। अनेक किताबें तथा लेख प्रकाशित।

युवाओं के नाम संदेशः अपनी मिट्टी तथा अपने समाज से जुड़े रहने में ही जीवन सार्थक होता है।

विशेषज्ञता : शिक्षा, सामाजिक आन्दोलन, स्त्री प्रश्न.

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment