सुरेश पंत

सुरेश पंत  ( Suresh Pant) 

(माताः श्रीमती जयंती पंत, पिताः श्री केदार दत्त पंत)

जन्मतिथि : 15 दिसम्बर 1940

जन्म स्थान : उपराड़ा, गंगोलीहाट

पैतृक गाँव : उपराड़ा जिला : पिथौरागढ़

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : पीएच.डी.

प्राथमिक शिक्षा- उपराड़ा, जाखपुरान (पिथौरागढ़)

हाईस्कूल- सरस्वती देवसिंह विद्यालय, पिथौरागढ़

इंटर- रा.इ.का., पिथौरागढ़

बी.ए.- अल्मोड़ा डिग्री कालेज, अल्मोड़ा

एम.ए. (संस्कृत, हिन्दी)- हिमाचल व दिल्ली विश्वविद्यालय

पीएच.डी. (भाषा विज्ञान)- मेरठ विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1960 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेवा से त्यागपत्र देकर शिक्षक बनने का सपना लिए कार्यक्षेत्र में उतरना।

प्रमुख उपलब्धियाँ : सृजनात्मक लेखनः कुछ पुस्तकें, कुछ पुरस्कार-सम्मान आदि।भाषा वैज्ञानिक शोध-लेखों से अंतर्राष्ट्रीय पहचान। नाटक लेखन, व्युत्पादन, अभिनय और प्रसारण। शिक्षाशास्त्री, विशेषकर हिन्दी-संस्कृत भाषाओं की शिक्षण-अधिगम सामग्री ;पाठ्य, श्रव्य, दृश्यद्ध का निर्माण, शिक्षा से सम्बद्ध भारत सरकार की अनेक राष्ट्रीय संस्थाओं/समितियों में सदस्य/परामर्शदाता। शिक्षकों की पुनश्चर्या, भाषा-शिक्षण कार्यशालाओें के विषय विशेषज्ञ, संदर्भ व्यक्ति। भारत के कुछ राज्यों की शिक्षण संस्थाओं में हिन्दी की स्थिति का अध्ययन, विश्लेषण और परामर्श। लगभग 40 पुस्तकें प्रकाशित।

युवाओं के नाम संदेशः आत्मविश्वास का हिमालय साथ लेकर जड़ों से जुड़े रहिए, शिखरों को रौंद डालिए।

विशेषज्ञता : भाषा, साहित्य।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment