सुभाष धूलिया

मीडिया और जन संचार के क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से कार्यरत। भारतीय जन संचार संस्थान में पिछले 19 वर्षों से एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर अध्यापन। 500 लेख और संचार क्रांति पर दो पुस्तकें प्रकाशित। भारतीय सूचना सेवा के प्रशिक्षण कायक्रमों का संचालन।आई.ए.एस., आई.पी.एस. आई.एफ.एस. और सेना के अधिकारियों को प्रशिक्षण। सम्प्रति- प्रो. विभागाध्यक्ष हिन्दी पत्रकारिता विभाग, भारतीय जन संचार संस्थान, नयी दिल्ली।

Read More

हेमंत जोशी

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता प्रशिक्षण के क्षेत्रों में अनेक नवीनतम विषयों पर कार्य। हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के विकास की वकालत और उसमें योगदान। रघुवीर सहाय के स्तंभ ‘अर्थात’ का संपादन। ‘पल-प्रतिपल’ पत्रिका के फ्रांसीसी साहित्य विशेषांक का संपादन। ‘महायुद्धों के आसपास’ छः फ्रांसीसी कवियों की कविताओं का अनुवाद और संकलन। पाल एल्युआर और लुई आरागों की कविताओं का ‘तनाव’ पत्रिका के लिए अनुवाद। अनेक समाचार पत्रों-पत्रिकाओं में मौलिक कविताओं, लेख, समीक्षा का प्रकाशन। रेडियो और टीवी के अनेक कार्यक्रमों में योगदान।

Read More