रमेश चंद्र शाह

पांच कविता संग्रह, छः उपन्यास, चार कहानी संग्रह, छः निबंध संग्रह एवं सात अलोचना पुस्तकों समेत लगभग चालीस ग्रंथ प्रकाशित। अंग्रेजी में भी तीन ग्रंथ प्रकाशित।म.प्र. संस्कृति विभाग का शिखर सम्मान, भारतीय भाषा परिषद, कलकत्ता तथा म.प्र. साहित्य परिषद द्वारा सम्मानित, उ.प्र. हिन्दी संस्थान से महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार तथा ‘व्यास सम्मान’ से विभूषित। भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद के तत्वावधान में तीन यूरोपीय देशों की यात्राएं व काव्य पाठ किए, टेमेनोस अकादमी, लंदन द्वारा व्याख्यान हेतु आमंत्रित। भोपाल स्थित निराला सृजनपीठ के निदेशक पद पर 1997 से 2000 तक कार्य किया।

Read More

ए.डी. मौडी

द्वितीय विश्वयुद्ध में भारतीय सेना में कार्यरत. निदेशक, हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड. संस्थापक सदस्य- प्ब्प्डव्क्. सदस्य, योजना आयोग, 1979-80. विकास परियोजनाओं हेतु वरिष्ठ सलाहकार, जी.टी.जेड., आर्थिक सहयोग मंत्रालय, जर्मनी. चेयरमैन, सेन्ट्रल हिमालयन ईको डेवलपमेंट ऐसोसिएशन (चिया), 1980-91। पांच पुस्तकें प्रकाशित।

Read More

गोविन्द चन्द्र पाण्डे

राजस्थान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य। अभी आप सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑव हायर तिब्बतन स्टडीज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑव एडवान्स्ड स्टडी शिमला और इलाहाबाद म्यूजियम के अध्यक्ष हैं। कुछ प्रतिष्ठित पुरस्कार, जिसमें ‘मूर्तिदेवी’, साहित्य अकादमी फैलोशिप, ‘विश्व भारती सम्मान’, ‘शंकर सम्मान’ आदि मुख्य हैं, आपको प्राप्त हुये हैं। डी.लिट. तथा वाचस्पति की मानद उपाधियाँ भी प्राप्त हुयी हैं। अनेक चर्चित किताबों तथा सैंकड़ों शोध पत्रों के लेखक।

Read More

देवी दत्त पन्त

आगरा कालेज, आगरा में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद से शिक्षण कार्य प्रारम्भ। बी.आर. कालेज आगरा में प्रोफेसर। डी.एस.बी. कालेज नैनीताल में प्रोफेसर/प्रधानाचार्य। शिक्षा निदेशक उ.प्र। डीन, कॉलेज आफ बेसिक साइंसेज, पंतनगर कृषि वि.वि.। संस्थापक कुलपति कुमाऊँ वि.वि.। 1998 तक एमेरिटस प्रोफेसर, कुमाऊँ वि.वि.। 1969 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से शैक्षणिक अनुभवों हेतु अमेरिका यात्रा, 1982 तथा 1984 में राकविले में फोगेटी विजिटिंग फेलो। वि.अ.आ. के अतिरिक्त उ.प्र. सरकार, भारत सरकार, एन.सी.ई.आर.टी. आदि के लिए विज्ञान शिक्षा हेतु अनेक अभिनव प्रयोग व सहयोग। डी.एस.बी. कॉलेज में प्रकाश भौतिकी प्रयोगशाला की स्थापना; यूरेनाइल साल्ट्स पर अपने शोधछात्र डी.पी. खण्डेलवाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित शोधकार्य किया। सम्पूर्ण शैक्षिक जीवन में 21 छात्रों का शोध निर्देशन किया; इनमें से अधिकांशतर छात्र कालांतर में दुनिया की महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं में उच्च पदों पर आसीन हुए। अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्रिकाओं में 200 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित। फुलब्राइट फैलोशिप (अमेरिका)। आगरा वि.वि. का विशेष शोधपुरस्कार। रमन सेन्टेनरी इंटरनेशनल गोल्ड मेडल। आसुंदी सेन्टेनरी इंटरनेशनल अवार्ड। सिग्मा साई (अमेरिका) तथा भारतीय विज्ञान अकादमी के फेलो।

Read More

महाबीर प्रसाद गैरोला

1945-56 में टिहरी गढ़वाल राज्य के हाई कोर्ट में रीडर व रजिस्ट्रार के पद पर कार्य किया। त्यागपत्र देकर कानून की पढ़ाई करने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला। बिना किसी प्रशिक्षण के जवाहरलाल नेहरू सहित अनेक प्रख्यात व्यक्तियों की प्रस्तर/प्लास्टर प्रतिमाएं बनाईं।अध्यापन के अतिरिक्त गढ़वाली, हिन्दी व अंग्रेजी में लेखन। अनेक उपन्यास, कविता, कहानी व निबंध संग्रह प्रकाशित।

Read More