देवेन्द्र उपाध्याय

1962 से नियमित लेखन।अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित।1971 से पत्रकारिता से जुड़े।1973-1985 तक ‘दैनिक जनयुग’ तथा 1985-1989 तक ‘दैनिक देशबंधु’ (म.प्र.) के दिल्ली ब्यूरो में।अब तक प्रकाशित पुस्तकें: “अजनबी शहर में”, “संदर्भ”, “जंगल और हम” (कविता संग्रह) ,”शहर में आखिरी दिन”, “एक और वापसी”, “उसके हिस्से में”,”इक्कीस कहानियां” (कहानी संग्रह), कई एक चेहरे, आखर, छपते-छपते (उपन्यास), कोहरे की घाटी में, एक खूबसूरत सपना (यात्रा-वृतान्त), समाचार पत्रों की दुनिया में (पत्रकारिता)। संपादनः कूर्मांचल (त्रैमासिक), लोकभूमि (साप्ताहिक), अनास्था, परिभाषा (अनियतकालिक), जवाहरलाल नेहरूः बहुआयामी व्यक्तित्व, पंचायती राज व्यवस्था, उत्तरायणी (उत्तराखण्ड के कथाकारों की कहानियां), आजादी के 50 सालः क्या खोया क्या पाया।

Read More

संजय कोठियाल

ऐतिहासिक पत्रिका ‘युगवाणी’ को एक नया जीवन दिया। इस पत्र के स्तर को बनाये रखना एक चुनौती है.युवाओं के नाम संदेशः वर्तमान कठिन परिस्थितियों से घबरायें नहीं। लड़ाई जारी रखें।

Read More

मनोहर श्याम जोशी

1954-1963 आकाशवाणी दिल्ली और केन्द्रीय सूचना सेवा (फिल्म प्रभाग), बम्बई में सेवारत। दिल्ली से प्रकाशित दिनमान में सहायक संपादक। 1967-82 में ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ में संपादक। ‘वीकेंड रिव्यू’ का संपादन। 1984 से स्वतंत्र लेखन। हम लोग, बुनियाद, हमराही, जमीन आसमान, मुंगेरीलाल के हसीन सपने, कक्का जी कहिन जैसे चर्चित और लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों का लेखन। कुरु-कुरु स्वाहा, कसप, अधिकारिणी, बुनियाद, एक और पेंच, हरिया हरक्यूलिस की हैरानी (उपन्यास), मन्दिर के घाट की पौडि़यां (कहानी संग्रह), बातों-बातों में (साक्षात्कार), कक्का जी कहिन (व्यंग्य), आदि रचनाओं का लेखन। दो फीचर फिल्मों की पटकथा लेखन। दुर्लभ व्यक्तित्व (कहानी संग्रह) के लिए उ.प्र. हिन्दी संस्थान पुरस्कार।कसप (उपन्यास) के लिए म.प्र. साहित्य परिषद पुरस्कार। मंदिर के घाट की पौडि़याँ (कहानी संग्रह) के लिए शारदा सम्मान।

Read More

हिमांशु जोशी

हिन्दी के अग्रणी कथाकार एवं पत्रकार। गत 40 वर्षों से लेखन तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। लगभग 25 वर्ष तक ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर काम किया। अब तक 7 उपन्यास, 11 कहानी संग्रह, 3 कविता संग्रह, 2 वैचारिक संस्मरण, 2 यात्रा वृतान्त, 2 जीवनियाँ, 2 रेडियो नाटक, 8 बाल साहित्य, 5 सम्पादित ग्रंथ प्रकाशित हुए। अनेक कहानियों एवं उपन्यासों का देश-विदेश की अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ है।‘अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी लेखक मंच’, दिल्ली के महासचिव, ‘आथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ तथा ‘फिल्म राइटर्स एसोसिएशन- के सदस्य। भारत सरकार के अनेक मंत्रालयों की हिन्दी सलाहकार समितियों के सदस्य।दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के लिए भी कार्य किया। अनेक कहानियों, उपन्यासों पर टीवी सीरियल व फिल्में बनीं। अनेक देशों की यात्राएँ कीं। अनेक पुस्तकों को ‘उ.प्र. हिन्दी संस्थान’ के पुरस्कार; दो पुस्तकों पर हिन्दी अकादमी दिल्ली का सम्मान; एक पुस्तक राजभाषा विभाग बिहार सरकार द्वारा पुरस्कृत तथा पत्रकारिता के लिए केन्द्रीय हिन्दी संस्थान (मानव संसाधन मंत्रालय) द्वारा स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित। सम्प्रति- संपादक ‘वागर्थ’।

Read More

जीवन प्रकाश जोशी

रीडर, देशबंधु कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, 1970-1996।लेखक व उद्घोषक, आकाशवाणी दिल्ली, 1960-1970। प्रधान संपादक, सर्वहिताय, 1978-80। संस्थापक एवं संपादक, ‘संधान’ (पुस्तक पत्रिका), 1978-जारी।अब तक 26 कविता संग्रह, 2 उपन्यास, 20 आलोचना ग्रन्थ, एक कहानी तथा तीन सूक्ति ग्रन्थ प्रकाशित।

Read More

नवीन चन्द्र जोशी

लेख-कहानियां। एक कहानी संग्रह ‘अपने मोर्चे पर’। सक्रिय पत्रकारिता में रोजी-रोटी।अपने समय, समाज व स्थितियों को समझना बेहद जरूरी। उत्तराखंड की समस्याओं व समस्याओं के गहन अध्ययन-मनन से ही बेहतरी की राह मिलेगी। उत्तराखंड के इतिहास व वर्तमान में संघर्ष की अद्भुत चेतना मौजूद है। उम्मीद है वह विकसित होगी।

Read More