केशवदत्त रुवाली

‘कुमाउँनी हिंदी व्युत्पत्ति कोश’ तथा ‘मानक कुमाउँनी शब्द सम्पदा’ का अपने निजी प्रयास से प्रणयन एवं प्रकाशन. 50 से अधिक ग्रंथों व शोधपत्रों का लेखन। कुमाऊँ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष तथा अल्मोड़ा परिसर निदेशक के पद पर कार्य किया।

Read More

मुनिराम सकलानी ‘मुनीद्र’

अब तक विविध विषयों में पाँच मौलिक पुस्तकें लिखीं एवं अनुदित की।नगर राजभाषा कार्यान्वयन पुरस्कार तथा केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद पुरस्कार प्राप्त किए। उत्तराखण्ड शोध संस्थान द्वारा 1999 में ‘साहित्य एवं पत्रकारिता’ के लिए सम्मानित। अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

Read More

गिरिराज शाह

1962 में राज्य पुलिस सेवा में सम्मिलित होकर 1974 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश में अनेक पदों पर सेवा करते हुए 1998 में पुलिस महानिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त। सेवा के दौरान अत्यन्त संवेदनशील एवं सतर्कता की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर निष्ठा व ईमानदारी का परिचय देते हुए पुलिस बल के लिए आदर्श प्रस्तुत किए। 1990 के दौरान बिजनौर व आगरा में दंगाग्रस्त क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियमित तौर पर चलाया।अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किए। उत्तराखण्ड शोध संस्थान के संस्थापकों में एक। ट्रैकिंग तथा पर्वतारोहण में विशेष रुचि। लगभग 14 पुस्तकें प्रकाशित।

Read More

गंगा प्रसाद विमल

तीन दर्जन के करीब पुस्तकें छपीं। देश में रहकर अनेक विदेशी कृतियों का अनुवाद किया। अनेक देशों में वहां के विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दिए। देश-विदेश के अनेक साहित्य सम्मेलनों में हिस्सेदारी। देश-विदेश की अनेक पत्र-पत्रिकाओं के संपादक मंडल के सदस्य। बल्गारिया का यावरोव सम्मान, इटली के कला विश्वविद्यालय का सम्मान, पोयट्री पीपुल सम्मान तथा केरल का कुमारन आशान सम्मान से अलंकृत।

Read More

राधा कृष्ण वैष्णव

1939-1994 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ा रहा। 1943-48 तक जिला बोर्ड गढ़वाल का प्रदेश में सब से कम उम्र का सदस्य। हूँ। सीनियर वाइस चैयरमैन। 1991-92 में उ.प्र. शासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पत्रकार के रूप में सम्मानित तथा पेंशन स्वीकृत। चमोली गढ़वाल एवं पर्वतीय क्षेत्र में अनेक सरकारी, गैरसरकारी संगठनों में सक्रिय और अनेक साहित्यक और सामाजिक समारोहों में सम्मानित। उत्तरांचल का वरिष्ठ पत्रकार (67 वर्ष की पत्रकारिता) तथा प्रदेश का एकमात्र शासन द्वारा पेंशन प्राप्त सम्मानित पत्रकार।

Read More

कीर्तिबल्लभ शक्टा

साहित्य साधना संस्कृत, हिन्दी। हिन्दी व संस्कृत में अनेक पुस्तकें प्रकाशित व प्रकाशनाधीन। संस्कृत लघुकथाओं व लघु नाटकों के संकलन पर संस्कृत अकादमी, दिल्ली द्वारा पुरस्कृत।

Read More

जितेन्द्र शर्मा

‘अभियान’ व ‘एक और अभियान’ पुस्तकों का संपादन जिनमें देहरादून से सम्बद्ध लेखकों की कहानियां संकलित थीं। अब तक तीन कहानी संग्रह प्रकाशित। अनेक कहानियों का अन्य भाषाओं में अनुवाद। कॉमन वैल्थ के प्रायोजन में ब्रिटेन की यात्रा व सम्मान। इसके अलावा अमेरिका की यात्रा की। 30 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया।

Read More