ललित पाण्डे

उत्तराखण्ड सेवानिधि तथा इसके पर्यावरण शिक्षा संस्थान के माध्यम से उत्तराखण्ड में शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण एवं आंचलिक विकास के विभिन्न पक्षों पर कार्य। ग्रामीण स्वास्थ्य तथा संसाधनों का विश्लेषण भी करने का प्रयास किया। अनेक संस्थाओं को सेवानिधि के माध्यम से आर्थिक तथा तकनीकी सहयोग देने में सतत् सक्रिय। उत्तराखण्ड के पहले आधुनिक एटलस को प्रकाशित करने के साथ अनेक पुस्तकों का प्रकाशन। सम्प्रति- उत्तराखण्ड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक।

Read More

राजीव पन्त

पिछले 6 वर्षों से ‘योगदान’ संस्था बाल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। दिल्ली की पुनर्वास बस्ती जहांगीर पुरी में शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग (अस्वस्थ) बच्चों के लिए शिशु केन्द्र चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं/युवतियों को सिलाई, कढ़ाई, कम्प्यूटर व अन्य कुटीर उद्योगों का प्रशिक्षण, शिक्षा को रोचक बनाने के लिए सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए निःशुल्क रचनात्मक कार्यशालाएं व लेखन।

Read More

श्रीमती नसरीन फ़ातिमा काज़मी

देहरादून के शिया समुदाय और अपने परिवार की पहली महिला जिसने कौन्वेंट और पेशेवर शिक्षा प्राप्त की। होमियोपैथी चिकित्सापद्धति से फाइब्रॉइड यूटेरस का इलाज करने वाली पहली चिकित्सक। इस प्रयोग पर लिखा गया शोधपत्र होमियोपैथी की अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठी में पढ़ा गया जिसे बाद में अनेक चिकित्सकों ने दोहराया। अविभाजित उ.प्र. में सबसे कम उम्र में डिस्ट्रिक्ट होमियोपैथिक मेडिकल आफीसर बनने वाली चिकित्सक तथा पहली महिला डीएचएमओ, संभल में पर्दे से बाहर निकलने वाली पहली महिला।

Read More

पी.एल. जोशी

प्रोफेसर- मोलीलाल नेहरू कालेज, इलाहाबाद। केन्द्रीय स्वास्थ्य सेवा में चयन। सदस्य- भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान।जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, बाल्टीमोर, अमेरिका से संक्रामक रोग विज्ञान में प्रशिक्षण।राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी (तकनीकी).

Read More