त्रिलोक सिंह बोरा

त्रिलोक सिंह बोरा (Trilok Singh Bora)

(पिताः श्री शेर सिंह बोरा)

जन्मतिथि : 1934 जन्म स्थान : नेरई ;मल्ला सालमद्ध

पैतृक गाँव : नेरई

जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : बी.ए.

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1951 मे सेना में सैनिक के बतौर भर्ती तथा 1963 में कमीशन।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 38 वर्ष तक सेना में विभिन्न पदों व स्थानों में काम करते हुए लेफ्रिटनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त। अपने सेवा काल में पर्वतीय क्षेत्र के लगभग 50 नौजवानों को सेना में भर्ती हेतु तैयार किया। उन्हें भर्ती कराना ही जीवन की उपलब्धि समझें।

युवाओं के नाम संदेशः जीविकोपार्जन के लिए मेहनत के किसी भी काम को छोटा या हीन न समझें। आप सब व्यक्तिगत परिश्रम व लगन के साथ सुशील रहकर उत्तरांचल से बेकारी व बेरोजगारी को भगा सकते हैं। काम करो! काम करो!! यही हमारा नारा हो। यह देखकर दुःख होता है कि बाहर से आकर यहाँ लोग रोजी-रोटी अर्जित करते हैं और हमारे नौजवान मेहनत से जी चुराकर बेकार बैठे रहते है। समय आ गया है कुछ कर दिखाने का।

विशेषज्ञता : सैन्य प्रशासन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment