उमा प्रसाद थपलियाल

उमा प्रसाद थपलियाल (Uma Prasad Thapaliyal)

(माताः श्रीमती सरस्वती देवी, पिताः श्री सुरेशानन्द थपलियाल)

जन्मतिथि : 8 जनवरी 1938

जन्म स्थान : श्रीकोट

पैतृक गाँव : श्रीकोट खातस्यूं जिला : गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : पीएच.डी.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी स्कूल उरेगी

हाईस्कूल- मैस्मोर इंटर कालेज, पौड़ी

इंटर- रा.इ.का., लैंसडाउन

बी.ए./एम.ए. (इतिहास), इलाहाबाद विश्वविद्यालय

पीएच.डी.- दिल्ली विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1965 में दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएच.डी. हेतु प्रवेश।

प्रमुख उपलब्धियां : हिन्दी में उच्च कोटि के मूल लेखन के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा दो बार प्रथम पुरस्कार से सम्मानित। हिन्दी में लिखे शोध ग्रन्थों के लिए दो बार इंदिरा गाँधी राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित; दिल्ली प्रशासन द्वारा पुस्तक ‘भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन का इतिहास’ के लिए राज्य पुरस्कार द्वारा सम्मानित; विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर नेहरू सेंटर, लंदन में व्याख्यान। आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान।

युवाओं के नाम संदेशः सफलता का रास्ता आसान नहीं है। रोज दस घण्टे का अध्ययन आवश्यक है। रोजाना अंग्रेजी के दो अच्छे समाचार पत्र तथा महीने में चार-पाँच पत्रिकाएँ अवश्य पढ़ें। प्रसिद्ध लेखकों की कृतियां पढ़ें। अपने गुरुजनों के सम्पर्क में रहें।

विशेषज्ञता : सैन्य, इतिहास।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment