विजय प्रसाद खण्डूड़ी

विजय प्रसाद खण्डूड़ी (Vijay Prasad Khandoori)

(माताः श्रीमती सुबुद्धि देवी, पिताः श्री एस.पी. खण्डूड़ी )

जन्मतिथि : 20 अगस्त 1946

जन्म स्थान : मसूरी

पैतृक गाँव : क्यार्क जिला : रुद्रप्रयाग

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : एम.एससी., बी.एड.

प्राथमिक शिक्षा- मसूरी एवं बरेली में

एम.एससी. (भौतिक विज्ञान)- बरेली कालेज

बी.एड.- राजस्थान विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः अभी आना शेष है।

प्रमुख उपलब्धियां : दिल्ली राज्य द्वारा शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित। नाइजीरिया सरकार के आमंत्रण पर नाइजीरिया में पांच वर्ष तक शिक्षा निदेशक। विज्ञान को लोकप्रिय बनाने हेतु नियमित लेखन। दो पुस्तकें रूपा एण्ड कम्पनी द्वारा प्रकाशित। ‘वर्ड गेम्स एण्ड पजल्स’ नामक पत्रिका का प्रकाशन। ‘सोसाइटी फॉर पॉपुलराइजेशन एण्ड एडवान्समेंट ऑफ साइंस एजूकेशन’ नामक संस्था का गठन किया। संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारत में जर्मन महोत्सव के लिए भारत के विभिन्न पहलुओं पर 1500 से अधिक क्विज प्रश्नों को तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी। वर्तमान में शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक।

युवाओं के नाम संदेशः कठिन परिश्रम करें और उत्तराखण्ड को शीर्ष पर पहुंचा दें।

विशेषज्ञता : शिक्षा, विज्ञान।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment