अर्जुन सिंह गुसाईं

अर्जुन सिंह गुसाईं (Arjun Singh Gosain)

(माताः विधाता देवी, पिताः श्री कृपाल सिंह गुसाईं)

जन्मतिथि : 1935 जन्म स्थान : गढ़वाल

पैतृक गाँव : डांगू (कांसखेत) जिला : पौड़ी

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : प्राथमिक शिक्षा- कांसखेत प्राइमरी व मिडिल स्कूल

उच्च शिक्षा- डी.ए.वी. कालेज, देहरादून, सेंट जेवियर्स कालेज, मुंबई तथा मुंबई विश्वविद्यालय से। पत्रकारिता प्रशिक्षण मुंबई से।

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः उत्तराखण्ड में जन्म लेना।

प्रमुख उपलब्धियां : मुंबई की सुप्रसिद्ध कैम्ब्रिज शिक्षण संस्था कैम्पियन स्कूल में 33 वर्षों तक अध्यापन। देहरादून से ‘मंदाकिनी’ तथा मुम्बई से ‘हिलांस’ मासिक पत्रिका का संपादन। फिल्म्स डिवीजन में कमेंटेटर, आकाशवाणी में वार्ताकार 20 वर्ष तक। छात्र जीवन में पर्वतीय छात्र संघ देहरादून के महासचिव मुम्बई में उत्तराखण्ड राज्य परिषद के महामंत्री और उत्तराखण्ड क्रांति दल के संस्थापक अध्यक्ष। गढ़वाल भातृ मंडल, मुंबई के 6 वर्षों तक अध्यक्ष; शैल सुमन के 5 वर्षों तक अध्यक्ष और उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति के विशेष सलाहकार। अब तक नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाइलेंड और सिंगापुर की यात्राएं कीं। ‘हिलांस’ पत्रिका के माध्यम से देश-विदेश के उत्तराखण्डी बुद्धिजीवियों को जोड़ने का सफल प्रयास किया।प्रवासियों के मध्य मातृभूमि के प्रति निष्ठा की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। ‘हिलांस’ का प्रकाशन लगातार 19 साल तक।

युवाओं के नाम संदेशः मातृभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को पहचानें। अपनी भाषा व संस्कृति से लगाव रखें। देश-विदेश में जहां भी रहें, अपनी जड़ों से जुड़ने का सहज प्रयास करें। उत्तराखण्ड के विकास में अपना योगदान दें।

विशेषज्ञता : शिक्षा, पत्रकारिता, प्रवासी संगठन।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment