हरिश्चन्द्र चन्दोला

हरिश्चन्द्र चन्दोला (Harish Chandola)

(माताः स्व. कीर्ती चंदोला, पिताः स्व. मुकुन्द राम चंदोला)

जन्मतिथि : 6 मार्च 1929

जन्म स्थान : दोलिडा

पैतृक स्थान : पट्टी कपफोलस्यूं जिला : पौड़ी

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 3 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : नवीं कक्षा तक- मेसमोर हाईस्कूल, पौड़ी

10वीं- राजकीय हाईस्कूल, जयहरीखाल, लैन्सडौन

बी.ए.- इलाहाबाद तथा आगरा विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः विश्वविद्यालय से निकलते ही पत्रकारिता में प्रवेश।

प्रमुख उपलब्धियां : 1950-1954 अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली तथा 1955-1961 से टाइम्स ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली में सम्वाददाता तथा उप सम्पादक।1962-64 तक इण्डियन एक्सप्रेस के अफ्रीका तथा मध्यपूर्व संवाददाता।अल्जीरिया के स्वतंत्रता संग्राम, कांगो की लड़ाई ऑर्गनाइजेशन ऑव अफ्रीकन यूनिटी (ओ.ए.यू.), इराक में सत्ता परिवर्तन तथा प्रधानमंत्री अब्दुल करीम कासिम के मारे जाने आदि महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग। पं. नेहरू के साथ विदेश यात्रा में शामिल। 1964-68 नागालैण्ड में शान्ति स्थापना तथा नागा-भारत शान्ति वार्ता में सहायक। सिंगापुर में स्टेट्समैंन के दक्षिण पूर्व एशिया संवाददाता। अनेक पत्रों के लिए वियतनाम, कम्बोडिया तथा लाओस में युद्ध का वर्णन।द गार्जियन तथा इंडिपेंडैन्ट(लन्दन) के संवाददाता।1982-93 तक इण्डियन एक्सप्रेस के मध्यपूर्व एशिया संवाददाता। इसी दौर में ईरान-इराक युद्ध, इजरायल का लेबनान पर आक्रमण तथा 1990-91 के अमेरिका के इराक युद्ध की रिपोर्टिंग। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन।

युवाओं के नाम संदेशः संघर्ष ही जीवन है। इसे न भूलें।

विशेषज्ञता : पत्रकारिता, मध्यपूर्व एशिया तथा पूर्वोत्तर भारत के विविध पक्ष।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment