हिमांशु जोशी

हिमांशु जोशी (Himanshu Joshi)

(माताः श्रीमती तुलसी जोशी, पिताः स्व. पूर्णानन्द जोशी)

जन्मतिथि : 4 मई 1935

जन्म स्थान : जोस्यूड़ा

पैतृक गाँव : जोस्यूड़ा जिला : चम्पावत

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 3 पुत्र

शिक्षा : स्नातक

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः संघर्षपूर्ण जीवन के हर कदम पर।

प्रमुख उपलब्धियां : हिन्दी के अग्रणी कथाकार एवं पत्रकार। गत 40 वर्षों से लेखन तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। लगभग 25 वर्ष तक ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर काम किया। अब तक 7 उपन्यास, 11 कहानी संग्रह, 3 कविता संग्रह, 2 वैचारिक संस्मरण, 2 यात्रा वृतान्त, 2 जीवनियाँ, 2 रेडियो नाटक, 8 बाल साहित्य, 5 सम्पादित ग्रंथ प्रकाशित हुए। अनेक कहानियों एवं उपन्यासों का देश-विदेश की अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ है।‘अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी लेखक मंच’, दिल्ली के महासचिव, ‘आथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ तथा ‘फिल्म राइटर्स एसोसिएशन- के सदस्य। भारत सरकार के अनेक मंत्रालयों की हिन्दी सलाहकार समितियों के सदस्य।दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के लिए भी कार्य किया। अनेक कहानियों, उपन्यासों पर टीवी सीरियल व फिल्में बनीं। अनेक देशों की यात्राएँ कीं। अनेक पुस्तकों को ‘उ.प्र. हिन्दी संस्थान’ के पुरस्कार; दो पुस्तकों पर हिन्दी अकादमी दिल्ली का सम्मान; एक पुस्तक राजभाषा विभाग बिहार सरकार द्वारा पुरस्कृत तथा पत्रकारिता के लिए केन्द्रीय हिन्दी संस्थान (मानव संसाधन मंत्रालय) द्वारा स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित। सम्प्रति- संपादक ‘वागर्थ’।

युवाओं के नाम संदेशः श्रम, सहिष्णुता, सौहार्द एवं दीर्घ दृष्टि सफलता के सोपान हैं।

विशेषज्ञता : साहित्य, पत्रकारिता, संपादन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

2 Thoughts to “हिमांशु जोशी”

  1. […] रही थी। सुप्रसिद्ध साहित्यकार हिमांशु जोशी व मृणाल पाण्डे को भी इस अवसर पर मानद […]

  2. Nanda Gopan A

    THANK YOU

Leave a Reply to Kumaon University Convocation 2010 at Almora Cancel reply