कांति प्रसाद नौटियाल

कांति प्रसाद नौटियाल (Kanti Prasad Nautiyal)

(माताः स्व. विधाता देवी, पिताः स्व. पूर्णानन्द नौटियाल)

जन्मतिथि : 25 अगस्त 1934

जन्म स्थान : नौटियाल गाँव

पैतृक गाँव : नौटियाल गाँव जिला : पौड़ी गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : पीएच.डी.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, ल्वाली, गगवाड़स्यूं (पौड़ी)

जू.हाईस्कूल- पब्लिक स्कूल, पौड़ी

हायर सेकेन्डरी- डी.ए.वी. हायर सेकेन्डरी स्कूल, नई दिल्ली

बी.ए.- जाकिर हुसैन कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय

एम.ए. (प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व)- इलाहाबाद विश्वविद्यालय

पीएच.डी.- डेक्कन कालेज, पुणे

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः जब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सांस्कृतिक आदान- प्रदान के अंतर्गत बर्कले विश्वविद्यालय के लिए चयनित हुआ।

प्रमुख उपलब्धियाँ : प्रोफेसर पद के बाद डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय तथा हे.न. बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त। यू.जी.सी. इमेरिटस प्रोफेसर। वर्तमान में शिमला के भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में फैलो। उत्तराखण्ड के इतिहास को पुरातत्व की परिधि में परीक्षण करने का सर्वप्रथम प्रयास। पुरातात्विक उत्खननों द्वारा उत्तराखण्ड की सभ्यता व संस्कृति पर नया प्रकाश। पुरातत्व तथा इतिहास पर किताबें और शोध पत्र प्रकाशित।

युवाओं के नाम संदेशः उत्तराखण्ड को एक समृद्ध व शक्तिशाली राज्य बनाने के लिए क्षेत्रीय, जातीय, राजनैतिक अपवादों से दूर रह कर सारी युवाशक्ति एक हो जाय। विश्वविद्यालयों व कालेजों में रहकर पठन-पाठन कर ज्ञानवर्धन करें। क्षुद्र राजनीति से दूर रहें।

विशेषज्ञता : पुरातत्व, इतिहास, शिक्षा, वि.वि. प्रशासन।

 

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment