यमुना दत्त वैष्णव ‘अशोक’

मई 1926 में कक्षा 4 में वजीफे का इम्तहान देने हेतु 28 मील की पैदल यात्रा के बाद इम्तहान उत्तीर्ण कर मिडिल कक्षाओं के लिए वजीफा प्राप्त किया। इंटर के बाद कुमाऊं सेंटिनरी छात्रवृत्ति सहित बी.एससी. (आनर्स) किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्वर्ण जयन्ती गल्प प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।इतिहास, संस्कृति, भाषा विज्ञान आदि क्षेत्रों में अनेक पुस्तकों का सृजन।

Read More

कीर्तिबल्लभ शक्टा

साहित्य साधना संस्कृत, हिन्दी। हिन्दी व संस्कृत में अनेक पुस्तकें प्रकाशित व प्रकाशनाधीन। संस्कृत लघुकथाओं व लघु नाटकों के संकलन पर संस्कृत अकादमी, दिल्ली द्वारा पुरस्कृत।

Read More

उमा दत्त शर्मा (उमाशंकर ‘सतीश’)

दो दर्जन से अधिक हिन्दी, अंग्रेजी, गढ़वाली भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। उपराष्ट्रपति द्वारा हिन्दी लेखन के लिए सम्मानित। सूरीनाम तथा नीदरलैंड में हिन्दी अध्यापन। गढ़वाली लोक संगीत का आकाशवाणी दिल्ली से वर्षों तक प्रसारण किया। गढ़वाली संगीत के ग्रामोफोन रिकार्ड्स बने तथा गढ़वाली गाथाओं एवं भजनों के कैसेट खूब प्रचलित हुए।

Read More

जितेन्द्र शर्मा

‘अभियान’ व ‘एक और अभियान’ पुस्तकों का संपादन जिनमें देहरादून से सम्बद्ध लेखकों की कहानियां संकलित थीं। अब तक तीन कहानी संग्रह प्रकाशित। अनेक कहानियों का अन्य भाषाओं में अनुवाद। कॉमन वैल्थ के प्रायोजन में ब्रिटेन की यात्रा व सम्मान। इसके अलावा अमेरिका की यात्रा की। 30 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया।

Read More

अजय रावत

1991-93 में नेहरू स्मृति संग्रहालय और पुस्तकालय, नई दिल्ली के फैलो रहे। इण्डियन काउन्सिल ऑफ सोशियल साइंस रिसर्च नई दिल्ली के वरिष्ठ व्याख्याता। इण्टरनेशनल यूनियन ऑफ फारेस्ट रिसर्च आर्गेनाइजेशन, वियना (आस्ट्रिया) के आप चेयरमैन हैं। अनेक संस्थाओं के सदस्य। ‘हिस्ट्री ऑव गढ़वाल (1358-1947), ‘हिस्ट्री ऑफ इण्डियन फारेस्ट्री (सम्पादित) तथा ‘मैन एण्ड फारेस्ट’ सहित अनेक पुस्तकें तथा दर्जनों शोध पत्र प्रकाशित। अनेक पुस्तकें संपादित। अभी कुमाऊँ विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के अघ्यक्ष हैं।

Read More

जगत सिंह भंडारी

वर्ष 1958 में श्री रामकोट काव्य प्रकाशन। वर्ष 1958 से लगातार कुमाउँनी रामलीला महोत्सवों में दिल्ली व बग्वालीपोखर में सक्रिय भागीदारी। 1968-69 में कुमाउँनी रामलीला का मलेशिया, सिंगापुर व थाईलैंड में मंचन। 1964-71 तक हिमाद्रिजा (हिन्दी मासिक) का प्रकाशन व सम्पादन, 1971-72 में बग्वालीपोखर क्षेत्र विकास परिषद का गठन। 1981 में दिल्ली में उत्तरांचल समाज का गठन। 1998 में अतुल नवोदय प्रकाशन बग्वालीपोखर का शुभारम्भ। 1999 में बग्वालीपोखर में पुस्तकालय व 2001 में श्रीमती धनुली देवी भंडारी ट्रस्ट का गठन व संचालन।

Read More