उमा दत्त शर्मा (उमाशंकर ‘सतीश’) (Uma Dutt Sharma (Umashankar ‘Satish’))
(माताः श्रीमती, पिताः स्व. तारादत्त शर्मा)
जन्मतिथि : 11 मई 1937
जन्म स्थान : महड़गाँव
पैतृक गाँव : महड़गाँव जिला : रुद्रप्रयाग
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्री, 1 पुत्र
शिक्षा : पीएच.डी. (भाषा विज्ञान)
प्राथमिक शिक्षा- बेसिक स्कूल, कांडई (रुद्रप्रयाग)
जूनियर- जूनियर हाईस्कूल घिमतोली, रुद्रप्रयाग
मैट्रिक- सनातन धर्म हाईस्कूल, जगाधरी (हरियाणा)
इण्टर- जे.वी. जैन इंटर कालेज, सहारनपुर, उ.प्र.
बी.ए., एम.ए.- डी.ए.वी. कालेज, देहरादून
एम.ए. ;भाषा विज्ञानद्ध- क.मु. हिंन्दी व भाषा विज्ञान विद्यापीठ, आगरा
पीएच.डी.- दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः विभिन्न शैक्षिक पदों पर कार्य करने के उपरान्त पृथक पर्वतीय राज्य आंदोलन में सक्रियता। लेखन कार्य जारी।
प्रमुख उपलब्धियाँ : दो दर्जन से अधिक हिन्दी, अंग्रेजी, गढ़वाली भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। उपराष्ट्रपति द्वारा हिन्दी लेखन के लिए सम्मानित। सूरीनाम तथा नीदरलैंड में हिन्दी अध्यापन। गढ़वाली लोक संगीत का आकाशवाणी दिल्ली से वर्षों तक प्रसारण किया। गढ़वाली संगीत के ग्रामोफोन रिकार्ड्स बने तथा गढ़वाली गाथाओं एवं भजनों के कैसेट खूब प्रचलित हुए।
वर्तमान पता : हिन्दी भवन, डुमगांव, पो. भगवन्तपुर, देहरादून-248 009
युवाओं के नाम संदेशः तकनीकी शिक्षा प्राप्त करके उत्तरांचल की आर्थिकी सम्पन्न करें। श्रम, शील एवं शांति के साथ परंपरागत जीवन में सुधार करके विकासशील बन कर उत्तरांचल को उच्चतर स्तर दिलाएं।
विशेषज्ञता : भाषा, लेखन, लोक संगीत।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।