राजीव लोचन साह

घोर विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक कठिनाइयों से जूझते हुए छब्बीस वर्ष तक उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि पाक्षिक का अविरल प्रकाशन। स्वातंत्र्योत्तर हिन्दी पत्रकारिता में एक रिकार्ड जैसा है। डॉ. शेखर पाठक, गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ व डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट के साथ उत्तराखण्ड का ऐतिहासिक चतुर्भुज बना और हरीश पंत व महेश जोशी जैसे मजबूत स्तम्भ मिले। सैकड़ों मित्रों के सहयोग से इस लगभग असंभव कार्य को सम्पन्न करने में मदद मिली।

Read More

मदन लाल साह

मोहन लाल साह बालिका विद्यामन्दिर इण्टर कालेज, नैनीताल एवं मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर की स्थापना। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लि. की स्थापना वर्ष 1983। समूचे उत्तरांचल बल्कि उत्तर प्रदेश का प्रमुख नगर सहकारी बैंक के उच्च शिखर पर आरुढ़।

Read More

अनूप साह

1975 में हीरा ताके तथा बटन मशरूम का उत्पादन तथा कारोबार करने वाले प्रथम पर्वतीय। पर्वतारोहण के क्षेत्र में 7 शिखरों पर अभियान का नेतृत्व। 4 बार नन्दा देवी क्षेत्र में पर्वतारोहण। फोटोग्राफी में अन्तर्राष्ट्रीय एसोएिशनशिप, आई.आई.पी.सी. द्वारा डायमण्ड ग्रेडिंग, 1300 से ज्यादा फोटो राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित। 155 से ज्यादा पुरस्कार। अनेक संस्थाओं से जुड़े हैं। पहाड़ के फोटो संपादकों में एक।

Read More

भैरव दत्त सनवाल

सी.वी. चिंतामणी ने आई.सी.एस. की प्रतियोगिता में भेजने का अनुरोध किया। 1941 में आई.सी.एस. में नियुक्ति। कुछ वर्ष पहले भैरव दत्त पाण्डे भी आई.सी.एस. में नियुक्त हुए। उत्तरांचल से आई.सी.एस. होने वाले हम दोनों ही समान नामधारी व्यक्ति हैं। न इससे पहले और न बाद में कोई व्यक्ति, ब्रिटिश साम्राज्य के स्टील फ्रेम कहे जाने वाले उच्चतम पद पर चयनित हुआ। उ.प्र. शासन में जिलाधिकारी पद से लेकर चीफ सेक्रेटरी पद से 1975 में रिटायर।

Read More

जे.सी.एस. रावत

1976 में यू.पी. न्यायिक विभाग में मुन्सिफ मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्ति। 1994 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में उच्च न्यायालय के ऑफीसर के रूप में नियुक्ति व कार्य किया। 1994-2000 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ बैन्च में अतिरिक्त रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में कार्य किया। बाद में उत्तरांचल राज्य के गठन के बाद नवम्बर 2000 में नैनीताल हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल पद पर नियुक्ति। जनवरी 2003 से सर्वोच्च न्यायालय में जनरल रजिस्ट्रार के रूप में कार्य।

Read More

जयसिंह रावत

ग्रामीण पत्रकारिता पर पुस्तक प्रकाशित| उत्तराखण्ड के प्राकृति संसाधनों पर केन्द्रित पुस्तक में सहलेखन। पंचायती राज, संरक्षित क्षेत्र, स्थानीय निवासी, पर्यावरण, पर्यटन आदि विषयों पर अध्ययन, लेखन व कंसल्टेंसी। यू.एन.आई. समाचार एजेंसीयों के लिए कार्य, महादेवी कन्या पाठशाला पो.ग्रेजु. कालेज देहरादून की पत्रकारिता स्नातक कक्षाओं में शिक्षण (वर्ष 1999)।

Read More