देव सिंह पोखरिया

देव सिंह पोखरिया (Dev Singh Pokhariya)

(माताः श्रीमती यशोदा देवी, पिताः श्री प्रेम सिंह पोखरिया)

जन्मतिथि : 7 जुलाई 1953

जन्म स्थान : डांगटी

पैतृक गाँव : डांगटी जिला : पिथौरागढ़

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, डांगटी

जूनियर- जूनियर हाईस्कूल, गर्खा (पिथौरागढ़)

हाईस्कूल- रा.उ.मा.वि.; डीडीहाट

इंटर- रा.इ.का. नारायणनगर (अस्कोट) बी.ए., एम.ए. (हिन्दी, संस्कृत)- रा. स्नात. महा. पिथौरागढ़, पीएच.डी. कुमाऊँ विश्वविद्यालय

डी.लिट- कुमाऊँ विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1975 से प्रवक्ता हिन्दी के पद पर अल्मोड़ा कालेज में नियुक्ति

प्रमुख उपलब्धियाँ : कुमाउँनी लोक साहित्य व संस्कृति पर विश्वविद्यालय स्तरीय पुस्तकों का लेखन। अब तक एक उपन्यास व दो कविता संग्रहों सहित 25 पुस्तकों की रचना की है। 100 से अधिक निबंध व शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। विविध आकाशवाणी केन्द्रों से 100 से अधिक कविताएँ. कहानियाँ अथवा वार्ताएं प्रसारित। हिन्दी काव्य के छन्दशास्त्र में विशेषज्ञता। कई समितियों में विशेषज्ञ व सलाहकार। विगत 28 वर्षों के अध्यापन काल में 15 छात्रों का शोध-निर्देशन किया, 3 शोध परियोजनाएं पूर्ण कीं। 4 पत्रिकाओं का सम्पादन, 4 राष्ट्रीय गोष्ठियों का आयोजन, 3 अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी। उ.प्र. हिंदी संस्थान द्वारा पुरस्कृत।

युवाओं के नाम संदेशः अपने राज्य के लिए पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर इस राज्य को भारत ही नहीं, वरन् विश्व में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित करने में अपने-अपने स्तर से सहयोग करें।

विशेषज्ञता : लोक साहित्य, लोक संगीत, अध्यापन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

One Thought to “देव सिंह पोखरिया”

  1. Shabnam Shaheen

    hello admin,
    I’m working on kumauni folk literature and I need to talk to Dr. Dev Singh Pokhariya. Is there any email or contact no. through which I can contact him? I’ll be heading to Uttaranchal in next week and I want to meet him then. So can you please give me his contact no. and email address?
    thank you

Leave a Comment