हेमंत जोशी

हेमंत जोशी (Hemant Joshi)

(माताः श्रीमती विद्या जोशी, पिताः स्व. प्रद्युम्न चंद्र जोशी)

जन्मतिथि : 27 मार्च 1954

जन्म स्थान : नैनीताल

पैतृक गाँव : चीनाखान जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : पी.एच.डी.

हाईस्कूल- बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी, म.प्र.

हायर सेकेंडरी- मिस हिल्स स्कूल, ग्वालियर

बी.ए. (आनर्स), एम.ए.(भाषाविज्ञान)तथा पी.एचडी.(व्यतिरेकी भाषाविज्ञान)-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

डिप्लोमा- इतालवी भाषा, सर्टिफिकेट कोर्स- रूसी भाषा

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1971 में जब साहित्य और राजनीति करने के लिए प्रौद्योगिकी को छोड़ कर आई.आई.टी. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से घर की ओर रुख किया।

प्रमुख उपलब्धियां : पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता प्रशिक्षण के क्षेत्रों में अनेक नवीनतम विषयों पर कार्य। हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के विकास की वकालत और उसमें योगदान। रघुवीर सहाय के स्तंभ ‘अर्थात’ का संपादन। ‘पल-प्रतिपल’ पत्रिका के फ्रांसीसी साहित्य विशेषांक का संपादन। ‘महायुद्धों के आसपास’ छः फ्रांसीसी कवियों की कविताओं का अनुवाद और संकलन। पाल एल्युआर और लुई आरागों की कविताओं का ‘तनाव’ पत्रिका के लिए अनुवाद। अनेक समाचार पत्रों-पत्रिकाओं में मौलिक कविताओं, लेख, समीक्षा का प्रकाशन। रेडियो और टीवी के अनेक कार्यक्रमों में योगदान।

युवाओं के नाम संदेशः जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है। जरूरत केवल आत्मविश्वास, अटूट उत्साह और मन में लगन की है। उत्तराखण्ड को स्वर्ग सदृश बनाने के लिए, उसे समता और न्याय से सींचने के लिए एक नयी मानसिकता की जरूरत है।

विशेषज्ञता : साहित्य, पत्रकारिता, जन संचार।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment