ओम प्रकाश कुकरेती

ओम प्रकाश कुकरेती (Om Prakash Kukreti)

(माताः श्रीमती , पिताः श्री राजाराम कुकरेती )

जन्मतिथि : 7 अगस्त 1939

जन्म स्थान : ग्राम खेड़ा (पट्टी पल्ला उदयपुर)

पैतृक गाँव : खेड़ा जिला : पौड़ी गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : एम.ए., बी.एड.

प्राइमरी- प्राइमरी स्कूल, कूंतणी (डबरालस्यूं), पौड़ी गढ़वाल

मिडिल- जू. हाईस्कूल पोखरखाल (उदयपुर), पौड़ी गढ़वाल

मैट्रिक- मुकन्दलाल नेशनल हाईस्कूल यमुनानगर (हरियाणा)

इंटर/बी.ए.- मुकन्दलाल नेशनल कालेज, यमुनानगर

एम.ए.- डी.ए.वी. कालेज देहरादून

बी.एड.- जे.वी. जैन कालेज, सहारनपुर

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः जब शिक्षक बनने की चाह में 5 वर्ष पुरानी वायु सेना की नौकरी छोड़ दी।

प्रमुख उपलब्धियां : प्रवक्ता पद पर शिक्षक की नौकरी शुरू की। बाद में नवोदय विद्यालय श्रीगंगानगर में प्राचार्य पद पर पदोन्नत। 1979. 1980 और 1982 में हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ठ शिक्षक का पुरस्कार। चार उपन्यास, दो कहानी संग्रह व विविध विधाओं में दर्जनों अन्य रचनाएं प्रकाशित। कहानी लेखन के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कार। सन् 2000 में संयुक्त राष्ट्र संघ शांति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित सहस्राब्दि हिन्दी सम्मेलन में राष्ट्रीय हिन्दी सेवी सहस्राब्दि सम्मान एवं पदक।

युवाओं के नाम संदेशः देवभूमि उत्तराखण्ड की प्रगति के लिए जीवन अर्पण करने के लिए उद्यत रहना चाहिए।

विशेषज्ञता : साहित्य तथा शिक्षा।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

One Thought to “ओम प्रकाश कुकरेती”

  1. himanshu kainthola

    pahaad ki khushbo sammohit karti hai
    mama ji (om kukreti ji)
    bahut si shiksha aur yadain day gaye hain mujhay

Leave a Comment